{"_id":"6a55333e2d2a8dd47c004f75","slug":"over-200-green-mango-trees-felled-without-permission-forest-department-initiates-investigationover-200-green-mango-trees-felled-without-permission-forest-department-initiates-investigation-rampur-news-c-282-1-rmp1027-175451-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिना अनुमति 200 से अधिक हरे आम के पेड़ काटे, वन विभाग ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिना अनुमति 200 से अधिक हरे आम के पेड़ काटे, वन विभाग ने शुरू की जांच
Tue, 14 Jul 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा/रामपुर। रामपुर मार्ग स्थित ग्राम सेंटाखेड़ा में बिना अनुमति 200 से अधिक हरे आम के पेड़ काट दिए गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विभाग पेड़ों की संख्या और नुकसान का आकलन कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
रामपुर मार्ग पर प्रथमा बैंक के पास मोहल्ला नज्जूपुरा निवासी शाहनवाज खां का आम का बाग है। बाग में करीब ढाई सौ आम के पेड़ हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात लकड़ी कारोबारी बाग में पहुंचे और 200 से अधिक पेड़ों के तने तथा मोटी डालियां काट दीं। पेड़ों को पूरी तरह नहीं गिराया गया, जिससे आशंका है कि बाद में लकड़ी निकालने की तैयारी थी।
सोमवार दोपहर हल्का इंचार्ज एवं वन रक्षक अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेड़ों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि रातभर पेड़ काटे गए, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी को इसकी जानकारी नहीं हुई। वन विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
0000
बिना अनुमति आम के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पेड़ों की वास्तविक संख्या और नुकसान का आकलन कराया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -प्रणव जैन, डीएफओ