फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Criminal negligence: An open drain swallows a child returning from school in Rampur; a woman dies from electrocution from a dangling wire in Sambhal.

Rampur News: आपराधिक लापरवाहीः रामपुर में स्कूल से लौटते बच्चे को लील गया खुला नाला, संभल में झूलते तार के करंट से महिला की मौत

Thu, 20 Aug 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Criminal negligence: An open drain swallows a child returning from school in Rampur; a woman dies from electrocution from a dangling wire in Sambhal.
रामपुर। शहर में खुले नालों और जलनिकासी के इंतजाम की अनदेखी आठ साल के मासूम अमान की जिंदगी लील गई। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आते समय रास्ते में भरे बारिश के पानी से बचने के लिए वह सड़क के किनारे-किनारे चल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह खुले नाले में जा गिरा। गहरे नाले में पानी का बहाव तेज था। बाहर निकाले जाने तक उसकी सांसें थम गईं। उधर, यह जानकारी मिलते ही बेटे के गम में बदहवास मां ने बाथरूम में सफाई के लिए रखा तेजाब पी लिया। वह गंभीर हालत में जिंदगी-मौत से जूझ रही हैं।
विज्ञापन

अमान शहर के मोहल्ला अजीतपुर निवासी जमीर खां का बेटा था। जमीर खां घर चलाने के लिए अहमदाबाद में रंगाई-पुताई का काम करते हैं। वह इन दिनों वहीं हैं। घर में मां नगमा, बड़े भाई अरमान और बड़ी बहन के साथ रहने वाला अमान शहर के एक पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ अन्य बच्चों के साथ घर जा रहे अमान ने सड़क पर जलभराव देख किनारे जाकर कदम बढ़ाए और इसी बीच पांव फिसलने से नाले में जा गिरा। नजदीक के लोगों और दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पालिका की टीम बुलाई।
विज्ञापन


पालिका टीम ने दो जेसीबी की मदद से नाले का दूसरी तरफ का कवर खोलकर करीब एक घंटे बच्चे की तलाश की तो वह नाले में उभरी एक सरिया के सहारे लटका मिला। उसको तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, घर में लाडले का इंतजार कर रहीं मां नगमा तक जैसे ही यह जानकारी पहुंची तो वह चीखती हुई बाथरूम की ओर भागीं और वहां रखी तेजाब की बोतल मुंह से लगाकर जान देने की कोशिश की। घर में मौजूद फूफी ने उनके हाथों से बोतल छीन ली लेकिन तब तक तेजाब भीतर पहुंच जाने से नगमा की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने कहा कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

कोट---

अमान नाम का बालक नाले में गिर गया था। एक घंटे के रेस्क्यू में उसका शव मिला है। उसकी मां के तेजाब पीने की बात सामने आई है। उनका इलाज चल रहा है। -अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ सिटी

000

नीचे तक झूलते बिजली के तार के करंट से चली गई महिला की जान

संवाद न्यूज एजेंसी

गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा में नीचे तक लटके और झूलते बिजली के तार के करंट ने कमला देवी (50) की जान ले ली। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह घर के पास बनी अपनी पशुशाला में घुसे छुट्टा पशु को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थीं। पशुशाला के बाहर से गुजर रही बिजली लाइन के एक झूलता तार शरीर से छू गया। इस दौरान तेज करंट से झुलसकर उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतका के भतीजे विजयपाल सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे कमला देवी पालतू पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला में दाखिल हुई थीं। उस वक्त उनके पति रमेश चंद्र सो रहे थे। पशुशाला में घुसे छुट्टा जानवर को बाहर निकालने के दौरान वह खुद भी बाहर तक आईं। इस बीच विद्युत लाइन का लटका तार उनके शरीर से छू गया। तेज करंट से झुलसते ही वह चिल्लाईं तो पति रमेश जागकर उन तक गए। तब तक वह करंट से बेसुध होकर जमीन पर गिर चुकी थीं।

परिजन आनन-फानन में उन्हें गुन्नौर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर के कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के भतीजे विजयपाल सिंह ने बताया कि पशुशाला के पास झूलते बिजली के तारों को सही कराने के लिए कई बार विद्युत निगम के कर्मचारियों से कहा था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। निगम की यह लापरवाही उनकी चाची के लिए जानलेवा बन गई।


उधर, बिजली निगम के जेई सुरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि ईसमपुर डांडा में करंट से मौत की घटना की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके से गुजर रही लाइन हटाने के बाद भी खेत में लोहे की तारकशी में करंट पाया गया। कुछ खेत स्वामी रात के समय छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए तारकशी में करंट छोड़ देते हैं। इस बिंदु की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed