फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Due to repeated breakdowns in the 33 KV line, power supply was disrupted for ten hours.

Rampur News: 33 केवी लाइन में बार-बार ब्रेकडाउन से दस घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 20 Aug 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Due to repeated breakdowns in the 33 KV line, power supply was disrupted for ten hours.
स्वार। टांडा से आ रही 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण स्वार नगर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी सामान्य दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 1:55 बजे 33 केवी आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन लाइन होल्ड नहीं हो सकी। इसके बाद विद्युत कर्मचारियों ने पूरी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। जांच के दौरान स्वार टाउन स्थित दड़ियाल पेट्रोल पंप के पास लाइन का जम्पर खोलकर मरम्मत की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे 33 केवी स्वार टाउन लाइन सफलतापूर्वक चालू हो गई। हालांकि, इसके तुरंत बाद रसूलपुर फीडर में भी तकनीकी खराबी आ गई। कर्मचारियों ने उसे भी ठीक किया। अंततः सुबह करीब 11:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपखंड अधिकारी स्वार हरि दीपक यादव ने बताया कि रात के समय लगातार तकनीकी ब्रेकडाउन आने के कारण आपूर्ति सामान्य करने में समय लगा। उन्होंने कहा कि पूरी लाइन की पेट्रोलिंग कर दड़ियाल पेट्रोल पंप के पास मिली खराबी को ठीक कराया गया। इसके बाद रसूलपुर फीडर में आई तकनीकी खराबी भी दूर कर दी गई। सभी मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 11:30 बजे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed