{"_id":"69d6a3f0aeab792c9206a967","slug":"e-rickshaw-drivers-will-be-verified-rampur-news-c-282-1-rmp1004-168272-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ई-रिक्शा चालकों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ई-रिक्शा चालकों का होगा सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सत्यापन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एसपी ने सभी चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
जिले में करीब ढाई हजार से अधिक ई-रिक्शा परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं, जबकि कई बिना नंबर के भी संचालित हो रहे हैं। इनके कारण बाजारों में जाम और हादसों की घटनाएं भी सामने आती हैं।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि कई बार बिना पहचान और पंजीकरण के ई-रिक्शा चलाए जाते हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं। अब प्रत्येक चालक को पहचान पत्र, वाहन दस्तावेज और निवास प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना सत्यापन ई-रिक्शा चलाते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos