{"_id":"6a0cbca0719b9cd358072387","slug":"electricity-cables-stolen-from-12-poles-in-karkheda-affecting-farmers-irrigation-rampur-news-c-282-1-smbd1026-171315-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: करखेड़ा में 12 खंभों के बिजली तार चोरी, किसानों की सिंचाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: करखेड़ा में 12 खंभों के बिजली तार चोरी, किसानों की सिंचाई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 20 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र में चोरों ने बिजली लाइन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ग्राम करखेड़ा में 12 खंभों के बिजली तार चोरी होने से तीन ट्यूबवेलों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच दिनों में यह चोरी की तीसरी बड़ी घटना है, जबकि पहले दो मामलों में अब तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई है और न ही कोई कार्रवाई हुई है।
जानकारी के अनुसार, 15 मई की रात आई आंधी में एक खंभा गिरने से लाइन बंद हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर चोर करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन के तार काट ले गए। पीड़ित किसान ऊदल सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल बंद होने से धान की बुवाई प्रभावित हो रही है। विद्युत निगम के एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जेई की ओर से पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
वहीं, रविवार को अहमदपुर पहाड़पुर और शुक्रवार को अपलगढ़ में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामलों में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos