सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers sent a memorandum to the Governor in protest against the lathicharge in Lucknow.

Rampur News: लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lawyers sent a memorandum to the Governor in protest against the lathicharge in Lucknow.
विज्ञापन
स्वार। लखनऊ में वकीलों पर हुए पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में स्वार के वकील मंगलवार को मुखर हो गए। उन्होंने न्यायिक कार्य बंद रखते हुए एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमन देवल को सौंपा।


बार एसोसिएशन की आपात बैठक में लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए मांग की गई कि घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा दिया जाए। घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद अली गौस, सचिव नौशाद आलम, विक्रम सिंह संधू, पंकज जोशी, मोहम्मद जावेद अख्तर, सिराज अहमद, मोहम्मद जुनैद सैफी सहित अनेक वकील उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

00000
टांडा बार वेलफेयर एसोसिएशन ने भी भेजा ज्ञापन

टांडा। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और बुलडोजर कार्रवाई का बार वेलफेयर एसोसिएशन, टांडा ने विरोध किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन की कॉपी एसडीएम को सौंपी। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए बुलडोजर कार्रवाई तत्काल बंद करने, तहसील व कचहरी परिसरों में सरकारी खर्च पर अतिरिक्त चेंबर बनाने और लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस अवसर पर सतपाल सिंह चौहान, प्रथी सिंह सैनी, अनिल कुमार भारद्वाज, प्रताप सिंह चौहान, अनुराधा चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed