सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three newborns died in a private hospital in 12 days, but the department remained silent.

Rampur News: 12 दिन में निजी अस्पताल में तीन नवजातों की मौत, विभाग खामोश

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three newborns died in a private hospital in 12 days, but the department remained silent.
विज्ञापन
रामपुर। थाना गंज क्षेत्र के एक निजी जच्चा-बच्चा अस्पताल में 12 दिनों के भीतर तीन नवजातों की मौत से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिजनों ने अस्पताल संचालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
Trending Videos


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में अप्रशिक्षित कर्मचारियों से इलाज कराया गया और गंभीर हालत में समय पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं कराए गए। महक, घोसिया और सौफिया के नवजातों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। फरहा ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल से मरीजों को बहला-फुसलाकर यहां भेजा जाता था और विभागीय मिलीभगत से कार्रवाई लटकाई जा रही है। पुलिस को तहरीर मिले तीन दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने मामले की जांच की बात कही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने विभागीय जांच के बाद अलग तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा का कहना है कि नवजातों की मौत के मामले में पीड़ित महिलाओं की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी का कहना है कि विभागीय जांच के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलग तहरीर दी जाएगी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed