सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fake registry done by claiming someone else's land as his own

Rampur News: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर कराई फर्जी रजिस्ट्री

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fake registry done by claiming someone else's land as his own
विज्ञापन
रामपुर। लाखों रुपये लेकर दूसरे की जमीन को अपनी बताकर फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर गंज कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

गंज क्षेत्र के ग्राम सैजनी नानकार निवासी शब्बू खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि नालापार गंज निवासी अब्दुल रहमान और घेर जुबैर खां निवासी नासिर खां से उसकी जान-पहचान थी। जमीन खरीदने की बात पर दोनों ने अपनी जमीन बेचने की बात कही। 11 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से 225 गज जमीन का सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शब्बू खां के अनुसार, जमीन की कीमत करीब 24.75 लाख रुपये थी। उसने बैंक चेक के माध्यम से नौ लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए, जबकि शेष रकम नकद दी। इसके बाद आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर उसकी पत्नी के नाम फर्जी बैनामा करा दिया।
कुछ समय बाद मामला सामने आने पर उसने विरोध करते हुए अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी। गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed