{"_id":"6a6115bbb3d896312a08e9bc","slug":"five-people-have-been-named-for-staging-a-sit-in-at-ambedkar-park-without-permission-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176146-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आंबेडकर पार्क में बिना अनुमति धरना देने पर पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आंबेडकर पार्क में बिना अनुमति धरना देने पर पांच नामजद
Thu, 23 Jul 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर के आंबेडकर पार्क में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करना आंदोलनकारियों को महंगा पड़ गया। नगर पालिका परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अवैध रूप से पार्क में प्रवेश करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बिजली चोरी और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर पालिका में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे आंबेडकर पार्क में तैनात माली मुरारी लाल ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने पार्क के मुख्य द्वार का सरकारी ताला और चेन जबरन तोड़ दी है। सभी लोग बिना किसी अनुमति के पार्क के अंदर टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
सूचना मिलने पर अविनाश कुमार नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे उग्र हो गए। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और बिजली चोरी भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंट, तिरपाल, बांस की बल्लियां, गद्दे, बैनर, टेबल फैन, एक कार, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त कर लिया।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अविनाश कुमार की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में बिजनौर की भरत कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश, नांगल जट हल्दौर निवासी सोनू कुमार, अजीतपुर निवासी अजय, महेश कुमार समेत पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।