{"_id":"6a6115960901eb0e110f6a1a","slug":"reports-of-a-leopard-sighting-have-terrified-villagers-who-are-reluctant-to-venture-into-their-fields-rampur-news-c-282-1-smbd1026-176082-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत, खेतों पर जाने से कतराने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत, खेतों पर जाने से कतराने लगे लोग
Thu, 23 Jul 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। क्षेत्र के ग्राम कासियाकुंडा और कारखेड़ा के बीच स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास सोमवार रात करीब 10 बजे तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के चलते कई ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतराने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ कुछ देर तक सरकारी ट्यूबवेल के आसपास घूमता रहा। लोगों की आहट होने पर वह पास की झाड़ियों की ओर चला गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने की चर्चा रही और ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा। एहतियात के तौर पर गांव में मुनादी कराकर लोगों से अकेले खेतों में न जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है।
वन विभाग के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मामले की जानकारी जुटा रही है। यदि मौके पर तेंदुए के पदचिह्न या अन्य साक्ष्य मिलते हैं तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से किसानों और पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।