फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crackdown on Jauhar University: 45-member SP delegation to visit; administration on alert

जौहर विवि पर शिकंजा: सपा का 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा दाैरा, प्रशासन अलर्ट, छात्रों का प्रदर्शन जारी

Thu, 23 Jul 2026 11:51 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 11:51 AM IST
सार

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर रामपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी का 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 23 जुलाई को रामपुर पहुंचेगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय गेट पर धरनारत छात्रों से मिलेगा और बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई का विरोध दर्ज कराएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Crackdown on Jauhar University: 45-member SP delegation to visit; administration on alert
जाैहर विवि रामपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल 23 जुलाई को रामपुर पहुंचेगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में जाने वाला 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर चल रहे विद्यार्थियों के धरने में शामिल होने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।

विज्ञापन


इसे लेकर प्रशासन ने भी चौकसी बढ़ा दी है। सपा नेताओं का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सुबह सात बजे लखनऊ से रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बरेली सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12:30 बजे रामपुर के पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:00 बजे जौहर विश्वविद्यालय गेट पर धरना दे रहे छात्रों से मिलेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहेंगे शामिल
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ रामपुर के जिलाध्यक्ष अजय सागर, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर, अमरोहा और संभल के जिलाध्यक्ष, बरेली और मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। इनके अलावा विधायक कमाल अख्तर, नसीर अहम खां, शाहिद मंजूर, अताउर्रहमान, नवाब जान, मोहम्मद हाजी नासिर कुरैशी, मोहम्मद फहीम इरफान, शहजिल इस्लाम अंसारी, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, पिंकी यादव, राम खिलाड़ी सिंह यादव, इकबाल महमूद, महबूब अली, स्वामी ओमवेश, तसलीम अहमद, मनोज कुमार पारस और राम अवतार सिंह सैनी शामिल होंगे।

पूर्व विधायकों में हाजी रिजवान, यूसुफ अंसारी, जगराम सिंह, विजय सिंह, भगवत शरण गंगवार, सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, विजय पाल सिंह, आरके शर्मा, महिपाल सिंह यादव, पीतम सिंह, हाजी सब्बन, अशफाक अली, नईम उल हसन, मूलचंद और शेख सुलेमान भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहेंगे।

ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ पांचवें दिन भी गरजे छात्र
जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के आरडीए के आदेश के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और समर्थक धरने पर डटे रहे। धरनास्थल पर हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्र न्याय की मांग करते रहे।

उनका कहना था कि विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा संस्थान है और भवनों को गिराने का आदेश शिक्षा व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। कहा कि जब तक ध्वस्तीकरण का आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

विज्ञापन

सपा का आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन
रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपाइयों ने बुधवार को मुरादाबाद में सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व कांठ विधायक कमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, बिलारी विधायक फहीम इरफान, मुरादाबाद देहात विधायक नासिर कुरैशी और ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खान ने किया।

कमाल अख्तर का आरोप था कि राजनीतिक द्वेष के कारण जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, पूर्व विधायक हाजी मो. यूसुफ अंसारी, महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी, जिला महासचिव फुरकान अली, बाबर खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, लाखन सिंह सैनी, केसर अली कुद्दूसी, शुएब हसन पाशा और धर्मेंद्र यादव समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed