{"_id":"6a6115305f9b732c3c0a172c","slug":"laborer-killed-one-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-rmp1020-176124-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल
Thu, 23 Jul 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई। सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घायल का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के कनौवी गांव निवासी छत्रपाल और राजपाल बुधवार सुबह घर से रामपुर लकड़ी के काम पर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे रामपुर रोड स्थित एक होटल के सामने उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने छत्रपाल (50) को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजपाल की गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। छत्रपाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
000
छत्रपाल अकेले करते थे परिवार का पालन-पोषण
पटवाई। जानकारी के मुताबिक छत्रपाल के आठ बेटियां और एक बेटा हैं। वह अपनी बेटियों प्रवेश, सरवेश, गीता और कृष्णा की शादी कर चुके थे। अब बेटी भूरी की शादी की तैयारी कर रहे थे। उनके परिवार में बेटा लोकेश, बेटियां मीना, प्रेमा और प्रियंका के अलावा माता-पिता हैं। छत्रपाल परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अकेले निभाते थे। उनकी मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।