फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five people including mother and son injured in three road accidents

Rampur News: तीन सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोग घायल

Thu, 23 Jul 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five people including mother and son injured in three road accidents
बिलासपुर। बुधवार को क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम भोजीपुरा निवासी नौशाद बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी मां मुन्नी को बाइक से लेकर नगर की ओर आ रहे थे। बिलासपुर-केमरी रोड स्थित कुइया गांव के मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम मुल्लाखेड़ा के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के कस्बा गदरपुर के गांव चकरपुर निवासी लखविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना दोपहर करीब तीन बजे खजुरिया क्षेत्र में हुई। जिला बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव भमोरा निवासी विशाल शर्मा की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed