सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girl climbs 50 foot high tower insisting on marrying her lover

युवती ने पकड़ी प्रेमी को पाने की जिद: 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी, बोली- पांच साल से है प्यार; खोले ऐसे-ऐसे राज

संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 17 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं।

Girl climbs 50 foot high tower insisting on marrying her lover
टावर पर चढ़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवती बुधवार को अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।



युवती करीब 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक समझाकर युवती को नीचे उतारा। युवती का आरोप है कि क्षेत्र के एक युवक से उसके पांच वर्षों से प्रेम संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। तीन दिन पहले गांव के मंदिर में उनकी जयमाला की रस्म भी हुई थी। युवक ने सोमवार को उसे सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विदा कराकर ले जाने का भरोसा दिया था।

विज्ञापन

युवती का कहना है कि तय दिन युवक उसके घर नहीं पहुंचा। संपर्क करने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस और प्रशासन युवती को सुरक्षित नीचे उतारकर कोतवाली ले आए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी रहे, लेकिन कोई अंतिम समाधान नहीं निकला। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि युवती और उसके परिजनों से वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed