{"_id":"6a32e64ff40fe1da3f00c92d","slug":"youth-arrested-in-bihar-after-climbing-150-foot-high-tower-sent-to-jail-rampur-news-c-282-1-rmp1020-173550-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक बिहार में गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक बिहार में गिरफ्तार, जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र का एक युवक नौ जून को प्रेमिका से शादी की जिद पर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया था। परिवार और पुलिस के शादी के आश्वासन पर वह नीचे आया, लेकिन अब बिहार पुलिस ने उसे नाबालिग किशोरी को ले जाने के आरोप में जेल भेज दिया है।
कमालपुर गांव निवासी ब्रजमोहन दिल्ली में रहकर काम करता है। उसकी बिहार की एक नाबालिग किशोरी से प्रेम संबंध हो गए। वह उसे अपने घर ले आया, जिस पर किशोरी के पिता ने बिहार में एफआईआर दर्ज कराई। आठ जून को पटवाई पुलिस ने किशोरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
इससे नाराज ब्रजमोहन नौ जून को टावर पर चढ़ गया। आश्वासन पर उतरने के बाद पटवाई पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया। इसके बाद बिहार पुलिस उसे और किशोरी को अपने साथ ले गई। वहां ब्रजमोहन को जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने इसकी पुष्टि की।