सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers will not be able to prepare for TET during school hours.

Rampur News: विद्यालय के समय में टेट की तैयारी नहीं कर सकेंगे शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not be able to prepare for TET during school hours.
विज्ञापन
रामपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने उन परिषदीय शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट) कराने की तैयारी शुरू कर दी है, जो अभी तक टेट उत्तीर्ण नहीं हैं। जिले में ऐसे करीब 900 शिक्षक हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों ने विशेष अवकाश की मांग की थी, लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कल्पना देवी ने सशर्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया है।

बीएसए की ओर से जारी शर्तों के अनुसार शिक्षक विद्यालय अवधि के दौरान टेट की तैयारी नहीं करेंगे और उन्हें इसके लिए विशेष अवकाश भी नहीं मिलेगा। यदि परीक्षा की तैयारी या अन्य कारणों से विद्यालय का नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ तो दी गई अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और शिक्षक संगठनों को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित किए बिना शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर देना ही उद्देश्य है। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद गुप्ता ने एनओसी जारी होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

000
900 शिक्षक देंगे टेट
जिले के करीब 900 परिषदीय शिक्षक यूपी टेट परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और शिक्षक परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed