सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The body found in a sack in Patwai has been identified as that of Pahadi, a resident of Uttarakhand.

Rampur News: पटवाई में बोरे में मिले शव की पहचान उत्तराखंड निवासी पहाड़ी के रूप में हुई

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The body found in a sack in Patwai has been identified as that of Pahadi, a resident of Uttarakhand.
विज्ञापन
रामपुर। पटवाई क्षेत्र में बोरे में मिले शव की पहचान उत्तराखंड निवासी पहाड़ी के रूप में हुई है। हालांकि उसका पूरा पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि दोनों ने पहाड़ी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कट्टे में बंद कर नाले के किनारे दबा दिया। पुलिस बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करेगी।

घटना सोमवार सुबह क्षेत्र के रहटगंज स्थित गोशाला के पास की है। वहां बह रहे नाले में पुलिया के नीचे कट्टे में बंद एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसली टूटने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से रामपुर में रह रहा था और खानाबदोश की जिंदगी जी रहा था। वह उत्तराखंड का रहने वाला था और लोग उसे पहाड़ी के नाम से जानते थे। हालांकि अभी तक उसकी पूरी पहचान और पते की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहाड़ी पिछले तीन महीने से शेरू वाल्मीकि के यहां काम कर रहा था। वहीं वाहिद भी वहीं काम करता था। शेरू वाल्मीकि सूअर पालन करता है।
कुछ दिन पहले वाहिद और पहाड़ी के बीच विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान वाहिद ने पहाड़ी की हत्या कर दी। इसके बाद शेरू और वाहिद ने शव को कट्टे में डालकर कार से नाले तक ले जाकर किनारे दबा दिया। इस दौरान शव किसी तरह नाले में चला गया। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को देर रात हिरासत में लिया गया है और बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed