{"_id":"6a32e6b8eb93bb76ef022de3","slug":"young-woman-climbs-mobile-tower-demanding-marriage-to-her-boyfriend-rampur-news-c-282-1-smbd1027-173563-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रेमी से शादी की मांग पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रेमी से शादी की मांग पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिलक। प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवती बुधवार को अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
युवती करीब 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक समझाकर युवती को नीचे उतारा।
युवती का आरोप है कि क्षेत्र के एक युवक से उसके पांच वर्षों से प्रेम संबंध हैं। उसने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। तीन दिन पहले गांव के मंदिर में उनकी जयमाला की रस्म भी हुई थी। युवक ने सोमवार को उसे सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विदा कराकर ले जाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि तय दिन युवक उसके घर नहीं पहुंचा। संपर्क करने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस और प्रशासन युवती को सुरक्षित नीचे उतारकर कोतवाली ले आए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी रहे, लेकिन कोई अंतिम समाधान नहीं निकला। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि युवती और उसके परिजनों से वार्ता चल रही है।