सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gyas Was Contact with Pakistani Gangster: Failed Share Intelligence Regarding CRPF Centre; Investigating

पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में था ग्यास: CRPF सेंटर की सूचना तो नहीं दी? एजेंसियां लगा रहीं पता, कई रडार पर

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 16 May 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार मो. ग्यास मामले में एटीएस और एसटीएफ कई लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल डाटा के आधार पर ग्यास के संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं। वहीं ग्यास के पिता ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Gyas Was Contact with Pakistani Gangster: Failed Share Intelligence Regarding CRPF Centre; Investigating
एसटीएफ ने किया ग्यास को गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार मो. ग्यास के मामले में एटीएस और एसटीएफ की टीमों ने कई लोगों से पूछताछ की है। मो. ग्यास और पूर्व में पकड़े गए अन्य आरोपियों के मोबाइल से मिले नंबरों और डाटा के आधार पर पुलिस अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।



उधर, लखनऊ की गुसाईगंज जेल में बेटे से मुलाकात कर लौटे पिता तौफीक ने दावा किया कि ग्यास ने उन्हें बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक धार्मिक पोस्ट की थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। तौफीक के अनुसार, एटीएस ने ग्यास के खिलाफ पांच मई को यूएपीए समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका बेटा किसी भी देश विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं है। तौफीक ने सरकार से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उधर, एटीएस ने ग्यास और तौफीक के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एटीएस और एसटीएफ की टीमें जिले में विभिन्न स्थानों पर गई।


टीमें ग्यास से जुड़ी जानकारी और उसके दोस्तों के बारे में जानकारी जुटा रही थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बनाने वाले दो आतंकियों से जुड़ा हुआ है।

आरोप है कि ग्यास भी उसी गैंग के लिए सूचनाएं देता था। एएसपी अनुराग सिंह ने कहा कि एटीएस ने उनके साथ कोई जानकारी साझा नहीं की है। मुकदमे के अनुसार ग्यास पर यूएपीए समेत कई धाराओं में कार्रवाई की गई है।

ग्यास के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही एटीएस
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार मो. ग्यास के मामले में शुक्रवार को एटीएस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई। ग्यास और उसके पिता तौफिक के मोबाइल फोन की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ग्यास ने रामपुर स्थित सीआरपीएफ सेंटर से जुड़ी कोई जानकारी किसी के साथ साझा तो नहीं की। ग्यास पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वह फिलहाल लखनऊ की गुसाईगंज जेल में बंद है।

तौफिक के अनुसार, एटीएस ने ग्यास के खिलाफ पांच मई को यूएपीए समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि उनका और उनके बेटे का मोबाइल अभी मुरादाबाद एटीएस के पास है और अब तक वापस नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक एटीएस यह भी जांच कर रही है कि मो. ग्यास सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कथित रूप से देशविरोधी गतिविधियों में कैसे जोड़ता था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रामपुर के युवा उसके संपर्क में थे या नहीं और वह पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में कैसे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed