{"_id":"69b719ad10ce82d6050d0ca6","slug":"in-the-religious-gathering-the-groups-enthralled-the-audience-by-singing-shabad-kirtan-rampur-news-c-282-1-smbd1025-166401-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धार्मिक समागम में जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धार्मिक समागम में जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा नवाबगंज में रविवार को धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। गुरुद्वारा परिसर में नि:शुल्क काला पीलिया जांच कैंप भी लगाया गया, जिसमें 60 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें एक मरीज पॉजिटिव पाया गया, जिसके नि:शुल्क उपचार की घोषणा की गई। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया।
रविवार सुबह करीब पांच बजे मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर की मौजूदगी में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसपाल सिंह ने नितनेम का पाठ कर आसा दी वार का कीर्तन किया। सुबह करीब नौ बजे अखंड पाठ का भोग डाला गया और अरदास हुई। इसके बाद सुबह करीब दस बजे दीवान हाल में श्री गुरु महाराज जी की सुसज्जित पालकी का प्रकाश किया गया।
इसके बाद भाई दर्शन सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। तत्पश्चात भाई पिंदरजीत सिंह राजपुर के जत्थे ने चौपेरा साहिब का पाठ किया। इस दौरान संगत ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। समागम शाम चार बजे तक चलता रहा और अरदास के बाद दीवान समापन की घोषणा की गई।
गुरुद्वारा परिसर में लगे नि:शुल्क काला पीलिया जांच कैंप में डॉ. राहुल किशोर ने 60 मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है, जिसका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। आयोजकों ने समागम में शामिल जत्थेदारों और सेवादारों को सिरोपे देकर सम्मानित किया।
समागम में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु महाराज जी की सुसज्जित पालकी और शहीद बाबा दीप सिंह जी की समाधि के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
व्यवस्था में सतेंद्र सिंह सोनू, जितेंद्र सिंह, रमनदीप सिंह, झरमल सिंह, अमनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह और पारस अरोरा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। शाम को गुरुद्वारे में भाई शरणजीत सिंह सागर रुद्रपुर ने आरती कराई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Trending Videos