सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Local intelligence agencies reached Matkheda and investigated.

Rampur News: स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने माटखेड़ा पहुंचकर की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Local intelligence agencies reached Matkheda and investigated.
विज्ञापन
रामपुर। मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम माटखेड़ा निवासी एक किशोर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगने के बाद बुधवार को स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने जांच की। यह मामला 2025 में दिल्ली में दर्ज किया गया था।
Trending Videos

पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 15 मार्च को वह उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर मिलक खानम थाना क्षेत्र लेकर पहुंची थी, जहां जीडी में बीएनएस की धारा 113 और 62(2) के तहत मामला 2025 में दर्ज होना लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने माटखेड़ा पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक परिवार से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अब एजेंसियां किशोर की मोबाइल सीडीआर और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही हैं। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि किसी भी एजेंसी ने जिला पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed