{"_id":"6982656514a1117b1d0c646c","slug":"madrasa-board-exam-will-be-held-at-two-centres-629-candidates-will-appear-rampur-news-c-282-1-rmp1027-163446-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा, 629 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा, 629 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में जिले से इस बार 629 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मुंशी, मौलवी के 466 और आलिम के 163 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में नौ फरवरी से शुरू हो रही मदरसा बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो केंद्रों पर कराया जाएगा। परीक्षा के लिए शहर के श्री हरि इंटर कॉलेज और स्वार के जवाहर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित कराई जाएंगी। बताया कि मदरसा प्रधानाचार्यों की ओर से छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर लॉक हो चुके हैं। परीक्षाएं नौ फरवरी से आयोजित होंगी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र को सीसीटीवी से लैस किया गया है। परीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई की जाएगी।
- जिले से मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए 629 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव खड़ायत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
Trending Videos