{"_id":"698259c6f93b8eb754013ad4","slug":"they-used-to-cheat-lakhs-of-rupees-by-pretending-to-deliver-iphone-rampur-news-c-15-1-mbd1058-827027-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आईफोन डिलीवरी का झांसा देकर करते थे लाखों की ठगी, दो पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आईफोन डिलीवरी का झांसा देकर करते थे लाखों की ठगी, दो पकड़े गए
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सोशल मीडिया साइट में सस्ते आईफोन बेचने का सांझा देकर लोगों को ठगते थे। अभी तक ये लोग 30 लाख से अधिक की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, सिम, मोबाइल फोन, कार सहित कई उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसने सोशल मीडिया साइट पर सस्ते आईफोन का विज्ञापन देखा। विज्ञापन के बाद उसने आईफोन के लिए ऑर्डर बुक कराया। इसके बाद उससे 50 हजार रुपये डिलीवरी सहित अन्य नाम पर रकम वसूल की गई लेकिन सामान नहीं आया।
पुलिस ने इसकी जांच की तो दो साइबर टूल्स की मदद से पुलिस को दो व्यक्तियों का पता चला। पुलिस ने मंगलवार देर शाम इन दोनों व्यक्तियों को रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र से धर दबोचा। इन्होंने अपना नाम मुस्तफा और साईम निवासी घेर दरिया खां रामपुर बताया। पुलिस ने इनके ठिकाने पर छापा मारकर कई सामान जब्त किए हैं।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि छह महीने में इन लोगों ने सस्ते आईफोन का लालच देकर 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। बताया कि दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- --
ऐसे करते थे ठगी
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर आईफोन को पांच हजार रुपये में अमेजन पर बेचने का विज्ञापन देते थे। एआई की मदद से डिलीवर होने की रसीद बनवाते थे। इसके बाद पैसा म्यूल अकाउंट (एक ऐसा बैंक खाता है जिसका उपयोग धोखेबाज, ऑनलाइन स्कैम के जरिए चुराए गए या अवैध पैसे को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।) में मंगवाते थे। इसके बाद एटीएम से कैश निकाल लेते थे। बाद में इस कैश को अपने दूसरे बैंक अकाउंट में जमा कर क्रिप्टो करेंसी खरीद लेते थे और महंगी वस्तुएं खरीदने में खर्च करते थे।
ऐसे खोलते थे म्यूल अकाउंट
ठग लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनके नाम का बैंक अकाउंट खुलवाते थे। उसकी एटीएम किट बैंकों से अपने पास मंगा लेते थे। इसके बाद उनके नाम का डुप्लिकेट सिम, यूपीआई, नेटबैंकिंग आदि खोलकर साइबर ठगी का पैसा उस पर स्थानांतरित कर देते थे। बाद में एटीएम की मदद से निकाल लेते थे।
साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज हैं दो ठगों के खिलाफ रिपोर्ट
एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जांच में दोनों ठगों के पास मिले मोबाइल फोन में अलग-अलग बैंकिग व यूपीआई एप एक्टिव मिले हैं। वर्तमान में ये ठग तीन अलग-अलग म्यूल अकाउंट ऑपरेट कर रहे थे। इनके मोबाइल और लैपटॉप में 20 से अधिक मोबाइल नंबर व 30 से अधिक जीमेल लॉगिन होने मिले हैं। इनके खिलाफ 10 से अधिक व्यक्तियों के साथ अमेजन से आईफोन डिलीवरी करने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने की शिकायतें साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं ।
ये सामान मिला -
तीन आईफोन, एक एंड्रॉइड मोबाइल, एक लैपटॉप, एक मैक बुक, एक आईपैड, दो चेकबुक, सिम, कार, 80 हजार की क्रिप्टो करेंसी।
Trending Videos