सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People struggling to become voters

Rampur News: वोटर बनने की जद्दोजहद में धक्के खा रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
People struggling to become voters
विज्ञापन
रामपुर। मतदाता बनने के लिए सैकड़ों लोग अधिकारियों के दफ्तर में चक्कर लगा रहे हैं। हर रोज सैकड़ों लोग यहां पहुंचकर दिए गए नोटिस का जवाब दे रहे हैं। इसके बाद भी उनको अगली तारीख दी जा रही है।
Trending Videos

लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों चुनाव आयोग के आदेश पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मतदाता सूचियों का अन्नितम प्रकाशन कर दिया गया है,जिसके बाद प्रशासन की ओर से करीब एक लाख से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मतदाताओं को नोटिस मिलने के बाद अब उनको सुनवाई के लिए जिला स्तरीय अफसरों के पास पेश होने को कहा गया है। विकास भवन हो या तहसील परिसर हर जगह लोग अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। विकास भवन में मंगलवार को नेडा के परियोजना अधिकारी व कौशल विकास मिशन योजना के प्रभारी अधिकारी के साथ ही जिला विकास अधिकारी कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा रही। सुबह से ही लोग भारी संख्या में पहुंचे, जहां उन्होंने नोटिस का जवाब देने के लिए वह कई दस्तावेज अपने साथ लेकर पहुंचे थे।
इन दस्तावेजों को लेकर महिलाएं भी लंबी कतार में खड़ी थीं। दिन भर सुनवाई का काम चलता रहा। लोग दिन भर परेशान हाल में धक्के खाते हुए नजर आ रहे थे। अफसरों की टीम इनकी सु नवाई करते हुए नजर आ रही थी।
------------------------
-उनके परिवार के वोट कट गए हैं। उनको नोटिस मिला तब वह सुनवाई के लिए यहां आए हैं। सुबह से ही यहां आ गए थे। अब इंतजार कर रहे हैं। पहले उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट में था।
नन्हे मजरा कानपुर
--------------------
वोटर लिस्ट में नाम कट गया था,जिसकी वजह से उ नको यहां दस्तावेजों के साथ आना पड़ा। नोटिस मिलने के बाद वह यहां आए हैं। दस्तावेज भी लाए हैं।
अर्जुन सिंह नसरतनगर
----------------
उनकी पत्नी के पिता का नाम वोटर लिस्ट में कट गया था,जिसके बाद नोटिस दिया गया था। आज वह अपनी पत्नी के साथ यहां आए हैं। साथ में दस्तावेज लेकर आए हैं।
गुड्डू-भंडपुरा
---------------------
-वोटर लिस्ट में नाम कट गया है। नोटिस दिया गया था,जिस पर वह साथ आए थे। दस्तावेजों के साथ सुबह से आए हुए हैं।
आरिफ खां-भंडपुरा


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed