{"_id":"69825a34176751fdf50cfc42","slug":"water-is-not-available-from-the-canal-for-irrigation-of-crops-rampur-news-c-282-1-smbd1025-163484-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 2.28 करोड़ की लागत से बनेगी भमरौआ रोड, किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 2.28 करोड़ की लागत से बनेगी भमरौआ रोड, किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भमरौआ शिव मंदिर को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास शहर विधायक आकाश सक्सेना एवं पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने नारियल फोड़कर किया। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। शहर विधायक ने कहा कि भमरौआ शिव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की पहचान भी है।
इसके बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से लेकर रामलीला ग्राउंड उत्सव पैलेस तक जाने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण में करीब 30 लाख रुपये की लागत आएगी। यहां सहायक अभियंता हर्षित जैन, रामगोपाल, मयंक सक्सेना, संजू बाबा प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos