{"_id":"6a174e7a5e8f1f83130f4f59","slug":"meritorious-students-received-honors-faces-lit-up-rampur-news-c-282-1-rmp1001-172016-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 28 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने मेधावी छात्र अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही समाज को संगठित रहने का संदेश दिया गया।
बुधवार को आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले टॉप-10 के आधार पर कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में वैश्य समाज से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को वैश्य रत्न सम्मान भी प्रदान किया गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रवि प्रकाश, एसके गुप्ता, अलका जैन, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, रमेश चंद्र अग्रवाल, पुष्पा गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. मानस सिंघल, तृप्ति माहौर और प्रतीक शर्मा को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल ने मेधावियों, अभिभावकों, आयोजकों और नागरिकों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता और सीए सजल अग्रवाल ने किया।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया और डॉ. पुष्कर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश महामंत्री भारत भूषण गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में राजकुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र गर्ग, डॉ. अजय अग्रवाल, रवींद्र गुप्ता, डॉ. अभय कुमार, पूनम गुप्ता और प्रशाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Trending Videos