{"_id":"6a174e9d3af23514ed03d3ad","slug":"there-will-be-route-diversion-in-the-city-during-bakrid-prayers-rampur-news-c-282-1-rmp1004-172007-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बकरीद की नमाज के दौरान शहर में रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बकरीद की नमाज के दौरान शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 28 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। बकरीद के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ईद की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। नमाज के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा, जबकि मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। नमाज के समय बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न चौराहों, मस्जिदों और मुख्य मार्गों पर लगाई गई है।
विज्ञापन
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि नमाज के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
0000
यहां रहेगा डायवर्जन
स्टार चौराहे से डायमंड सिनेमा रोड पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
नवाब गेट से माला सिनेमा रोड पर वाहन नहीं जाएंगे।
एलआईसी चौराहे से शाहबाद गेट की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
हाथीखाना तिराहे से शाहबाद गेट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
शाहबाद गेट से ईदगाह की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
ईस्ट वेस्ट स्कूल की ओर से शाहबाद गेट की तरफ वाहन नहीं आएंगे।
चौकी चौक डायवर्जन बाजार नसरुल्ला से जामा मस्जिद की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
-- -यह डायवर्जन सुबह पांच बजे से नमाज समाप्त होने तक लागू रहेगा।
000
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
नगर पालिका परिषद
ईस्ट वेस्ट स्कूल के पास
नोबा अस्पताल के पास
डायमंड सिनेमा
बढ़ियों वाली मस्जिद के पास
बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। नमाज के समय बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न चौराहों, मस्जिदों और मुख्य मार्गों पर लगाई गई है।
Trending Videos