सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Outsourced employees in the district hospital have been waiting for their honorarium for two months.

Rampur News: जिला अस्पताल में दो माह से मानदेय को तरसे आउटसोर्स कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 28 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees in the district hospital have been waiting for their honorarium for two months.
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। भुगतान न होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की फीस जमा करने और घर का राशन चलाने तक में दिक्कतें आने लगी हैं। कर्मचारियों ने सीएमएस से मुलाकात कर जल्द मानदेय दिलाने की मांग की है।
Trending Videos

जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं काफी हद तक आउटसोर्स कर्मचारियों के सहारे संचालित हो रही हैं। वार्डों में मरीजों की देखभाल, इंजेक्शन लगाने और अन्य जिम्मेदारियां इन्हीं कर्मचारियों द्वारा निभाई जा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले महीने भी भुगतान नहीं हुआ था। अधिकारियों ने जल्द मानदेय जारी कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब दो महीने गुजरने के बाद भी खाते में पैसा नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि लगातार ड्यूटी करने के बावजूद मानदेय न मिलने से घर का बजट बिगड़ गया है। बच्चों की स्कूल फीस और राशन जैसी जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। वहीं सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि अस्पताल स्तर से सभी बिल पास कर सीएमओ कार्यालय भेज दिए गए हैं। शासन स्तर पर तकनीकी समस्या के कारण भुगतान में देरी हो रही है। इस दौरान सुमित, फरमान, अब्दुल सकूर, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed