{"_id":"6a13630e1b1a506842092364","slug":"new-power-plants-to-be-built-in-swar-and-bilaspur-construction-approved-rampur-news-c-282-1-rmp1001-171753-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वार और बिलासपुर में बनेंगे नए बिजलीघर, निर्माण को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वार और बिलासपुर में बनेंगे नए बिजलीघर, निर्माण को मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 25 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिले के स्वार और बिलासपुर क्षेत्र में जल्द दो नए बिजलीघरों का निर्माण कराया जाएगा। इन बिजलीघरों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और ट्रिपिंग व कटौती की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्वार में आर्सल-पार्सल क्षेत्र में 10 एमवीए क्षमता का बिजलीघर बनाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद स्वार का लोड कम होगा और बिजली आपूर्ति मसवासी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेगी।
वहीं बिलासपुर में शारदा कॉलोनी के पास 10 एमवीए क्षमता का नया बिजलीघर बनाया जाएगा। इसके निर्माण के बाद अशोकनगर और डिबडिबा क्षेत्र का लोड शारदा सिटी की ओर शिफ्ट होगा। यहां चार फीडर लगाए जाएंगे, जिससे बिलासपुर और रुद्रपुर दोनों क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अनुसार दोनों बिजलीघरों का निर्माण कार्य जून माह से शुरू हो जाएगा। स्वार बिजलीघर का निर्माण करीब 10 करोड़ रुपये और बिलासपुर बिजलीघर का निर्माण छह करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
0000
बिलासपुर में 145 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिलासपुर में 145 बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की। करोड़ों रुपये से यह कार्य बिजली की किल्लत को दूर करेगा। यह पहल लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्याओं का समाधान करेगी। औलख ने अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
0000
दो नए बिजलीघरों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें एक स्वार और दूसरा बिलासपुर शारदा सिटी में बनेगा। इसके निर्माण से उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा। -सतेंद्र चौहान, एसई, विद्युत निगम

Trending Videos