{"_id":"6a13627f97d4e0f1ed0b94b8","slug":"royal-nawab-club-beat-anaya-club-by-18-runs-rampur-news-c-282-1-smbd1026-171725-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रॉयल नवाब क्लब ने अनाया क्लब को 18 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रॉयल नवाब क्लब ने अनाया क्लब को 18 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 25 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में रॉयल नवाब क्लब ने अनाया क्लब को 18 रन से हराकर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल नवाब क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में 152 रन बनाए। टीम की ओर से ओसामा ने 48 और यमन कुरैशी ने 35 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में टीम को 25 रन मिले। अनाया क्लब की ओर से नावेद और जीशान ने एक-एक विकेट लिया।
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनाया क्लब की टीम 134 रन पर सिमट गई। साहिल पाशा ने 45 और इनाम अली ने 19 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में टीम को 32 रन मिले। रॉयल नवाब की ओर से प्रवेश और अदनान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
शानदार बल्लेबाजी के लिए रॉयल नवाब के ओसामा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के मुख्य अतिथि मामून शाह खान रहे। अंपायर की भूमिका अलकमा अमान और सुहैल ने निभाई।
कमेंट्री मोहम्मद सईद सागर, जहीर जिया और अब्दुल रज्जाक ने की, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग मौलाना जुनैद और आकिब गुल ने संभाली। इस दौरान आयोजक हाजी मुबीन, इसरार, नाजिम फरीदी और तौसीफ आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending Videos