सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers of Swar Khurd again got angry against the construction of underpass.

Rampur News: अंडरपास निर्माण के विरोध में फिर भड़के स्वार खुर्द के ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 25 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Swar Khurd again got angry against the construction of underpass.
विज्ञापन
केमरी। क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द के पास रेलवे लाइन पर बन रहे अंडरपास निर्माण के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने फिर हंगामा किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास निर्माण के दौरान खोदाई में जमा पानी निकालने के लिए सात-आठ मोटर लगाई गई हैं, जो लगातार चल रही हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और घरों का वाटर लेवल भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम गांव के दर्जनों ग्रामीण अंडरपास स्थल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीने से निर्माण कार्य चल रहा है और लगातार पानी निकासी से भविष्य में गांव में बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी प्रशासन से अंडरपास निर्माण रोकने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में मान सिंह मौर्य, जुल्फेकार अली, मकबूल अली, शिव कुमार, वृंदावन शंखदार, असगर अली, हरीश और अफसर अली समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed