सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   POCSO Act will be taught to children in council schools

Rampur News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा पॉक्सो कानून

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 25 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act will be taught to children in council schools
विज्ञापन
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर नई पहल शुरू की है। अब जिले के 1596 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1.35 लाख छात्र-छात्राओं को पॉक्सो कानून और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। यह व्यवस्था पहली बार शैक्षिक कैलेंडर में शामिल की गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार, बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार सरल और संवेदनशील तरीके से जानकारी दी जाएगी। उन्हें गुड टच और बैड टच की पहचान, निजी अंगों की सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं की समझ और असहज स्थिति में सतर्क रहने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही किसी भी गलत हरकत की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों या भरोसेमंद व्यक्ति को देने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत बच्चों को शिकायत करने के अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। स्कूलों में हेल्पलाइन नंबर और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा, ताकि बच्चे जरूरत पड़ने पर मदद ले सकें।
विज्ञापन
Trending Videos

अफसरों का कहना है कि बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उन्हें सामाजिक और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना भी जरूरी है। पहल का उद्देश्य बच्चों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी बनाना है।
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि वे पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ बच्चों को जानकारी दें और उन पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव न पड़े। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे असहज परिस्थितियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed