{"_id":"6a1362bfd6b7190731056601","slug":"people-are-troubled-by-the-dust-flying-on-dalki-rampura-godhi-road-rampur-news-c-282-1-smbd1025-171783-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दलकी-रम्पुरा गोधी मार्ग पर उड़ रही धूल से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दलकी-रम्पुरा गोधी मार्ग पर उड़ रही धूल से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 25 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। दलकी से रम्पुरा गोधी मार्ग पर उड़ने वाली धूल से राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि खनन से भरे ओवरलोड वाहनों और ईंट भट्ठों की बुग्गियों से गिरने वाली कच्ची ईंटों के कारण सड़क खराब हो रही है। इससे उड़ने वाली धूल लोगों को बीमार बना रही है।
ग्राम दलकी से रम्पुरा गोधी को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर कई स्थानों पर कच्ची मिट्टी और टूटी ईंटें फैली हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से दलकी, मलकी सरदलपुर, सरायकदीम, धावनी बुजुर्ग और पनवड़िया समेत कई गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं।
लोगों के अनुसार खनन वाहनों से गिरने वाली मिट्टी और ईंट भट्ठों की बुग्गियों से गिरने वाली कच्ची ईंटें वाहनों के टायरों से धूल में बदल जाती हैं। दिनभर उड़ने वाली इस धूल के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बरसात में यही मिट्टी दलदल का रूप ले लेती है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ईंट भट्ठा संचालकों पर सख्ती की जाए तो सड़क पर कच्ची ईंटों का गिरना बंद हो सकता है और हादसों पर भी रोक लग सकती है।
खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि सड़क पर होने वाले हादसों के मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई प्रार्थना पत्र देकर शिकायत करेगा तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
0000
क्या कहते हैं लोग
इस सड़क से रोजाना कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। धूल और कीचड़ के कारण उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। -आदि देव, छात्र
000
सड़क पर उड़ने वाली धूल लोगों को बीमार कर रही है। धूल फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -राजीव कुमार, राहगीर
000
धूल के बीच तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं तो हादसों का खतरा बढ़ जाता है। धूल पर नियंत्रण जरूरी है। -गौरव कुमार, राहगीर
000
बरसात में सड़क पर पड़ी मिट्टी दलदल बन जाती है, जिससे दोपहिया वाहन फिसलकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। -विवेक कुमार, राहगीर

Trending Videos