सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People's problems are increasing due to not getting electricity for hours: Shailendra

घंटों बिजली न मिलने से बढ़ रहीं लोगों की दिक्कतें : शैलेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
People's problems are increasing due to not getting electricity for hours: Shailendra
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली कटौती को लेकर अधिशासी अभियंता (तकनीकी) को ज्ञापन दिया और समस्या के निराकरण की मांग की।
Trending Videos

पहाड़ी गेट स्थित बिजलीघर में सभी व्यापारी इकट्ठा हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में बिजली कटौती की जा रही है, जिससे व्यापारी समाज और आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि घंटों बिजली न मिलने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बैलेंस शून्य होने पर उनकी बिजली काट दी जाती है।
अधिशासी अभियंता (तकनीकी) अनुराग सिंह ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई कर उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि पतंग उड़ाते समय तार का इस्तेमाल न किया जाए। इससे तकनीकी खराबी होती है और फाॅल्ट आ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें और दो-तीन दिन के अंदर बिजली आपूर्ति 24 घंटे दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर शाहिद शम्सी, शोएब, हारिस शम्सी, प्रदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed