{"_id":"6a38470d48b16e95ef015bd6","slug":"physics-and-chemistry-increased-the-difficulty-biology-brought-relief-rampur-news-c-282-1-rmp1023-173879-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फिजिक्स-केमिस्ट्री ने बढ़ाईं मुश्किलें, बायोलॉजी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फिजिक्स-केमिस्ट्री ने बढ़ाईं मुश्किलें, बायोलॉजी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों ने राहत की सांस ली। परीक्षार्थियों के अनुसार बायोलॉजी ने राहत दी, जबकि केमिस्ट्री और फिजिक्स के प्रश्नों ने उन्हें उलझाए रखा।
जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर दोपहर दो बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हुई और डेढ़ बजे के बाद केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। सिटी कोआर्डिनेटर एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि 2704 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 2506 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 198 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। निर्धारित समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात रहा। डीएम अजय कुमार द्विवेदी एवं एसपी सोमेंद्र मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मिश्रित रहा। फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि बायोलॉजी के अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित और सीधे थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया।
000
बोले परीक्षार्थी
फिजिक्स के न्यूमेरिकल आधारित सवाल अपेक्षा से कठिन थे, जिनमें समय अधिक लगा। केमिस्ट्री के सवाल भी कठिन थे। -सैजल
000
केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक और फिजिकल हिस्से के प्रश्नों ने काफी उलझाया, जिससे कई प्रश्नों पर अधिक समय देना पड़ा। -सैफ अली
000
जीव विज्ञान ने कुछ राहत दी। बायोलॉजी के अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी आधारित और सीधे थे, जिससे आत्मविश्वास बना रहा। -फराज
000
पेपर का कुल स्तर मध्यम से कठिन रहा, लेकिन समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती साबित हुआ। -गौतम
000
नीट-यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। -अजय गुप्ता, सिटी कोआर्डिनेटर, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय