{"_id":"6a38c6617e53f27cc0030dc1","slug":"video-physics-and-chemistry-increased-the-difficulty-biology-brought-relief-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिजिक्स-केमिस्ट्री ने बढ़ाईं मुश्किलें, बायोलॉजी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिक्स-केमिस्ट्री ने बढ़ाईं मुश्किलें, बायोलॉजी से राहत
Vimal Sharma
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:51 AM IST
Link Copied
रामपुर जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों ने राहत की सांस ली। परीक्षार्थियों के अनुसार बायोलॉजी ने राहत दी, जबकि केमिस्ट्री और फिजिक्स के प्रश्नों ने उन्हें उलझाए रखा। जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर दोपहर दो बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हुई और डेढ़ बजे के बाद केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। सिटी कोआर्डिनेटर एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि 2704 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 2506 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 198 अनुपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।