सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man's head was broken in a fight, three people were named.

Rampur News: मारपीट में युवक का सिर फूटा, तीन नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man's head was broken in a fight, three people were named.
विज्ञापन
टांडा। ग्राम दर्शनपुर में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम दर्शनपुर निवासी सद्दाम उर्फ आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जून की शाम उसके भतीजे समीर और फैजान दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रस्तोगी ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो रस्तोगी, राजफुल और सूरज ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमले में उसका सिर फूट गया। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed