सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Burning of ABC cable has left 90 houses in Parota in darkness for three days

Rampur News: एबीसी केबल जलने से परोता के 90 घरों में तीन दिन से अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Burning of ABC cable has left 90 houses in Parota in darkness for three days
विज्ञापन
शाहबाद। मधुकर बिजलीघर से जुड़े परोता गांव में एबीसी केबल जलने से करीब 90 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के एक मोहल्ले को जोड़ने वाली एबीसी केबल जलकर खराब हो गई है, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। लगातार तीन दिन से बिजली न होने के कारण मोबाइल फोन तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। गर्मी के चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने डीएम कंट्रोल रूम, क्षेत्रीय विधायक और बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। नरेश शर्मा, हरिप्रसाद, प्रेम सिंह, गंगा सिंह समेत कई ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, जेई राजेंद्र सिंह ने बताया कि एबीसी केबल जलकर खराब हो गई है। सोमवार को नई केबल लगाई जाएगी और शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
000
बोले ग्रामीण...
एबीसी केबल जलने से 90 घरों की बिजली तीन दिन से बंद है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। -नरेश शर्मा
0000
तीन दिन से घर में बिजली नहीं है। भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई। -हरिप्रसाद
000
बिजली न होने से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिना बिजली के रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है। -प्रेम सिंह
000
बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। बिजली विभाग को जल्द आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। -गंगा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed