सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur by-election; polling partyleaves, 10 candidates in fray

रामपुर उपचुनाव: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, 454 बूथों पर कल मतदान, 3.88 लाख मतदाता डालेंगे वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Dec 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

उपचुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान हैं, लेकिन  मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है। दावे दोनों ओर किए जा रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने को किसी से कम नहीं बता रहे हैं। किसके दावे में कितना दम है और कौन मतदाताओं को पसंद है, इस बात का पता तो आठ दिसंबर को चलेगा जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

rampur by-election; polling partyleaves, 10 candidates in fray
रामपुर उपचुनाव के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। शाम तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ पर पहुंच जाएंगी। विधानसभा क्षेत्र में 454 बूथ बनाए गए हैं। इसमें सुबह 7 बजे मतदान होगा। इस बार 3.88 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

Trending Videos




आजम की विधायकी जाने के बाद हो रहे उपचुनाव
उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। भाजपा से आकाश सक्सेना और सपा से आजम खां के करीबी आसिम राजा मैदान में हैं। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। तब सपा के आजम खां निर्वाचित हुए थे। नफरती भाषण के एक मामले में कोर्ट से सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी खारिज कर दी गई। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आकाश दूसरी बार, तो आसिम पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव
उपचुनाव के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा उम्मीदवार और पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना के पुत्र आकाश सक्सेना दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह इसी सीट से इस साल भी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं आसिम राजा पहली बार मैदान में हैं। हालांकि जून में हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी थे। उनको भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से हार का सामना करना पड़ा था।

रामपुर विधानसभा सीट एक नजर में
 
मतदाता पुरुष 206904
मतदाता महिला 182052
अन्य मतदाता 38
कुल मतदाता 388994
कुल मतदान केंद्र 166
बूथों की संख्या 454
संवेदनशील मतदान केंद्र 18


यह प्रत्याशी हैं मैदान में
पार्टी उम्मीदवार
भाजपा आकाश सक्सेना
सपा मोहम्मद आसिम राजा
सुभासपा जयवीर सिंह
बहुजन आंदोलन पार्टी शिव प्रसाद
निर्दलीय इम्तियाज उर रहमान खां
निर्दलीय मोहम्मद इरफान खां
निर्दलीय जुनैद खां
निर्दलीय मोईन खान
निर्दलीय राजेंद्र सिंह
निर्दलीय संदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed