सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Uncle Halts Minor Marriage; Enraged Maternal Uncle Accomplice Opens Fire

Rampur: ताऊ ने रुकवाई नाबालिग की शादी, आक्रोशित मामा के साथी ने कर दी फायरिंग, दो लोग घायल हुए तो मची भगदड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 28 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

डिबडिबा गांव में शादी समारोह के बीच विवाद हो गया। इस दाैरान चली गोली में दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rampur: Uncle Halts Minor Marriage; Enraged Maternal Uncle  Accomplice Opens Fire
रामपुर जिले के डिबडिबा में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड से सटे डिबडिबा गांव में रविवार रात नाबालिग की शादी कराने को लेकर विवाद हो गया। ताऊ ने चाइल्ड हेल्प लाइन को बुलाकर शादी रुकवा दी, जिससे आक्रोशित मामा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। इस दौरान मामा के एक साथी ने ताऊ पर तमंचे से फायर कर दिया।

Trending Videos


फायरिंग में दो लोगों को छर्रे लग गए। घायलों का इलाज रुद्रपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामा समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार घटना कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा गांव में प्रगट सिंह के फार्म हाउस पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन, जो दिवंगत अशोक की पत्नी हैं, अपनी तीसरे नंबर की पुत्री का विवाह बरेली के करन से कर रही थीं और वह प्रगट सिंह के फार्म हाउस पर काम करती हैं। शादी की जानकारी मिलने पर बीसलपुर, शीशगढ़ बरेली निवासी ताऊ मुकेश फार्म हाउस पहुंचे और विरोध किया।

इसके बाद उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग होने की शिकायत पर शादी रुकवा दी। इससे नाराज मामा अमन बोलेरो में चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचा। इस दौरान ताऊ मुकेश और अमन के बीच मारपीट हुई।

आरोप है कि इसी बीच अमन के साथ आए अजय पाल और अन्य ने मुकेश पर तमंचे से फायर कर दिया। मुकेश बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पास खड़े भगवान दास, निवासी बीसलपुर, बरेली और फार्म स्वामी के भाई जसविंदर सिंह को गोली के छर्रे लगने से वे घायल हो गए।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर रुद्र विलास चौकी पुलिस और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उत्तराखंड सीमा से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

फार्म स्वामी ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया कि इस मामले में मामा अमन का नाम सामने आया है। अमन के साथ आए अजय पाल ने तमंचे से गोली चलाई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि लड़की नाबालिग होने पर चाइल्ड हेल्प लाइन वालों ने शादी रुकवा दी। इससे गुस्साए मामा ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed