सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Seven people drown while bathing in the Ramganga River; all were relatives

Rampur: रामगंगा में नहाते समय सात लोग डूबे, सभी आपस में रिश्तेदार, एक की मौत के बाद समारोह में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 28 Apr 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर के मिलक में रामगंगा में नहाने गए सात युवक डूब गए। आसपास के लोगों ने पांच को बाहर निकाल लिया। एक युवक की माैत हो गई जबकि दूसरे की खोज जारी है। 

Rampur: Seven people drown while bathing in the Ramganga River; all were relatives
मिलक में घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शादी की रस्म पूरी करने के लिए कूप गांव के सात रिश्तेदार रामगंगा नदी में नहाते समय डूबने लगे। जेसीबी चालक ने जेसीबी और स्थानीय मछुवारे की मदद से छह लोगों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान एक युवक नन्हे की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक मुन्ने अभी लापता है।

Trending Videos


जेसीबी चालक नन्हे (26) के छोटे भाई की रविवार को शादी थी। शादी के बाद सोमवार को बरात वापस आई। शादी की रस्म के अनुसार परिवार के लोगों को नदी में मढ़ा सिराने (पूजन सामग्री नदी में बहाने) जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रस्म को पूरा करने के लिए नन्हे उर्फ अजीत छह रिश्तेदारों के साथ शाम को कूप गांव के पास रामगंगा में गए थे। रस्म पूरी करने के बाद सभी नदी में नहाने लगे। उधर, गांव को बाढ़ से बचाने के लिए नदी के किनारे जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदे गए थे।

इनमें पानी भरा था। नहाने के दौरान गुड़गांव थाना सिरौली बरेली निवासी पूरन (15) गहरे गड्ढे में चला गया। उसे डूबता हुआ देखकर नन्हे, लक्की (19), करन (20) , संदीप (15) और कल्लू (19) उसे बचाने के लिए गए। वे भी उस गड्ढे मे डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख जेसीबी चालक और स्थानीय मछुआरे दौड़े। जेसीबी और मछुआरों की मदद से छह लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान नन्हे की डूबने से मौत हो गई। उनका रिश्तेदार मुन्ने (23) निवासी गुड़गांव थाना सिरौली बरेली लापता है।

रात होने के कारण उनका पता नहीं चल पाया है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि एक युवक नन्हे की मौत हो गई है। एक अभी लापता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed