{"_id":"69efbd4785e5853d9c09844a","slug":"three-friends-injured-after-speeding-car-hits-them-rampur-news-c-282-1-rmp1004-169677-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, तीनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, तीनों घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगापुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद कार को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मामला अजीतपुर बाईपास का है। भाजपा के पूर्व सभासद राजू शर्मा के अनुसार उनके भतीजे हर्षित शर्मा अपने दोस्तों सतवीर और विकास के साथ आगापुर रोड पर खड़े थे। तभी एक कार चालक नशे की हालत में आया और तीनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर मौके पर पहुंचे तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार में शराब की बोतलें मिलीं।
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
इस मामले में राजू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक निखिल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X