फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Route diversions on the highway come into effect from the night of July 31 during the Kanwar Yatra.Route diversions on the highway come into effect from the night of July 31 during the Kanwar Yatra.

Rampur News: कांवड़ यात्रा के दौरान 31 जुलाई की रात से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू

Wed, 29 Jul 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Route diversions on the highway come into effect from the night of July 31 during the Kanwar Yatra.Route diversions on the highway come into effect from the night of July 31 during the Kanwar Yatra.
रामपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर रूट डायवर्जन 31 जुलाई की रात से लागू होगा, जो तीन अगस्त की रात तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि गंगा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव बढ़ता है तो भारी वाहनों को पूर्व की व्यवस्था के अनुसार शाहबाद मार्ग से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने 31 जुलाई से तीन अगस्त की रात तक हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस के अनुसार पहले सोमवार (3 अगस्त), दूसरे सोमवार (10 अगस्त), तीसरे सोमवार (17 अगस्त) और चौथे सोमवार (24 अगस्त) को कांवड़ियों की आवाजाही के मद्देनजर डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इसके लिए 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त और 21 अगस्त की रात 8 बजे से संबंधित सोमवार की रात 8 बजे तक ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन

000
शहर के भीतर नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री
बरेली, रुद्रपुर, बिलासपुर और मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को शाहबाद, सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढ़ी, सिरसी, संभल के चौधरी सराय चौकी होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। मीरगंज और आंवला की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बिलासपुर से आने वाले वाहन शहजादनगर से होंगे डायवर्ट
रुद्रपुर और बिलासपुर की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को कोयली कट और जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं दिल्ली से बरेली आने वाले भारी वाहन बिलारी, सैफनी और शाहबाद मार्ग से होकर गुजरेंगे।
0000
शाहबाद मार्ग से भेजे जाएंगे मुरादाबाद जाने वाले वाहन
मुरादाबाद से रामपुर और रुद्रपुर जाने वाले वाहनों को सैफनी, शाहबाद, पटवाई और अजीतपुर बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।
0000
गंगा एक्सप्रेस-वे पर दबाव बढ़ने पर लागू होगी वैकल्पिक व्यवस्था
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि गंगा एक्सप्रेस-वे पर किसी कारणवश यातायात का अत्यधिक दबाव बनता है तो भारी वाहनों को पूर्व की व्यवस्था के अनुसार शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला और नरौरा मार्ग से दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। ट्रैफिक एडवाइजरी के माध्यम से समय-समय पर विस्तृत मार्ग और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

000
चार चरणों में लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
31 जुलाई रात 8 बजे से 3 अगस्त रात 8 बजे तक
7 अगस्त रात 8 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक
14 अगस्त रात 8 बजे से 17 अगस्त रात 8 बजे तक
21 अगस्त रात 8 बजे से 24 अगस्त रात 8 बजे तक
000
ट्रैफिक प्लान देखकर ही यात्रा करें : एएसपी
एएसपी अनुराग सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed