{"_id":"6a6909158604d26beb093046","slug":"young-man-dies-in-road-accident-while-returning-from-celebrating-nephews-birthday-rampur-news-c-282-1-rmp1013-176518-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भांजे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भांजे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Wed, 29 Jul 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी (रामपुर)। भांजे के जन्मदिन समारोह से घर लौट रहे युवक की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी 25 वर्षीय राजेश सोमवार शाम अपनी बड़ी बहन अनीता के घर, केमरी थाना क्षेत्र के गांव म्यूड़ी में आयोजित भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे।
रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम खानपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल राजेश को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।