फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Snake found in primary school kitchen, panic ensues

Rampur News: प्राथमिक विद्यालय की रसोई में मिला सांप, मची अफरा-तफरी

Wed, 19 Aug 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Snake found in primary school kitchen, panic ensues
भोट। मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय सनैया सुख में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची रसोइया की नजर सांप पर पड़ गई। अचानक सांप को सामने देख रसोइया घबरा गई और उसने तत्काल प्रधानाध्यापिका लुब्ना उस्मानी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

रसोई में सांप होने की खबर मिलते ही विद्यालय में खलबली मच गई। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक भी सतर्क हो गए। प्रधानाध्यापिका ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वन विभाग की स्नेक एक्सपर्ट टीम विद्यालय पहुंच गई। टीम ने रसोई में छिपे सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। समय रहते सांप के पकड़े जाने से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed