{"_id":"6a25cc7c51b1acf6cc0adb65","slug":"two-parties-clashed-over-complaints-of-illegal-mining-leading-to-firing-rampur-news-c-15-1-mbd1058-919765-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अवैध खनन की शिकायत पर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अवैध खनन की शिकायत पर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव वेलवाड़ा में अवैध खनन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग किए जाने की भी सूचना सामने आई है। हालांकि पुलिस को अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
बताया जाता है कि गांव वेलवाड़ा में खेतिहर भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत दूसरे पक्ष ने संबंधित अधिकारियों से कर दी थी। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे तो खनन में लगे लोग वहां से भाग निकले।
ग्रामीणों के अनुसार, अधिकारियों के लौटने के बाद खनन से जुड़े लोगों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अपने स्तर से भी घटना की जानकारी जुटा रही है।