सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur Marriage Fraud Case Woman Arrested for Alleged Marriage Scam

UP: चार बच्चों की मां यासमीन ने रिया बनकर रचाई थी शादी, एक लाख रुपये में हुआ था सौदा; ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 15 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में शादी के नाम पर धोखेबाजी करने का मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां यासमीन ने रिया गुप्ता बनकर शादी रचाई थी। शादी के लिए एक लाख रुपये में सौदा हुआ था।

Rampur Marriage Fraud Case Woman Arrested for Alleged Marriage Scam
Rampur Marriage Fraud - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की नादर बाग की मंडैया कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता पुनीत से एक लाख रुपये लेकर शादी रचाने वाली यासमीन ने अपना नाम ही नहीं बदला बल्कि धर्म भी बदल लिया था। फर्जी आधार कार्ड लगाकर शादी रचाने वाली महिला रिया गुप्ता उर्फ यासमीन की इस करतूत का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। 




पुलिस ने तहरीर के आधार पर यासमीन उर्फ रिया गुप्ता व दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 13 जून को मंडैया नादरबाग निवासी पुनीत कुमार के घर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब दो दिन पहले शादी रचाने वाली महिला ने अचानक पुलिस को फोन कर बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसे जबरन रखा गया था,जबकि पुनीत का कहना था कि उसके रिश्तेदारों ने एक लाख रुपये लेकर रिया नाम की महिला से शादी कराई। रिया गुप्ता ने खुद को हरिद्वार का निवासी बताया था। बाद में पता चला कि रिया का असली नाम यासमीन है और वह बरेली की रहने वाली है।

विज्ञापन

एक लाख रुपये लेकर शादी कराने का सौदा
पुलिस आरोपी महिला को अपने साथ ले गई थी, जहां पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल की। इस मामले में पुनीत की ओर से थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर आरोप लगाया कि टांडा थाना क्षेत्र के गजरौला निवासी कल्लू तथा राम सिंह नामक व्यक्ति ने उससे एक लाख रुपये लेकर शादी कराने का सौदा किया।

आरोपियों ने उसे एक महिला का आधार कार्ड दिखाया, जिसमें महिला का नाम रिया गुप्ता पुत्री भोपाल सिंह, निवासी हरिद्वार (उत्तराखंड) दर्ज था। इसी पहचान के आधार पर वादी की शादी महिला से करा दी गई। आरोप है कि शादी के बाद महिला ने उसके साथ विवाद और झगड़ा शुरू कर दिया।

महिला पहले से थी शादीशुदा, चार बच्चों की मां
जांच-पड़ताल में सामने आया कि कथित रिया गुप्ता वास्तव में यासमीन पत्नी माहिर अली, निवासी मोहल्ला सैय्यदान, थाना आंवला बरेली है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि इतना ही नहीं, महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित यासमीन उर्फ रिया गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि इस तरह के शादी के नाम पर चल रहे धोखाधड़ी के गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

मंदिर में रचाई थी शादी
रिया गुप्ता उर्फ यासमीन ने रामपुर में पुनीत के घर के पास बने मंदिर में 11 जून को ही शादी रचाई थी। शादी के अगले दिन से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने लगी थीं। शादी के दिन से ही वह बाहर घूमने के लिए जिद करती थी। परिजनों की मानें तो महिला ने खुद को बीमार बताया और फिर डॉक्टर को भी दिखाने गई। इसके बाद दवा भी ली। लेकिन दवा खाई नहीं।

उधार लेकर चढ़ाए थे रिया को जेवरात
पुनीत के परिवार वालों ने उधार लेकर रिया उर्फ यासमीन को जेवरात चढ़ाए थे। आरोप है कि वह अपने साथ जेवर भी ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed