{"_id":"69b9b6175d0ac342c90ecdfd","slug":"two-thousand-five-hundred-rupees-mobile-and-bag-looted-from-the-labourer-after-giving-him-intoxicating-cold-drink-rampur-news-c-282-1-smbd1025-166557-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर श्रमिक से ढाई हजार, मोबाइल व बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर श्रमिक से ढाई हजार, मोबाइल व बैग लूटा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। पीलीभीत से मजदूरी कर लौट रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा मजरा निवासी अंकुर को बरेली बस अड्डे के पास नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ढाई हजार रुपये, मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया गया।
अंकुर 11 मार्च को गांव के कुछ लोगों के साथ मजदूरी करने पीलीभीत गए थे और 13 मार्च को रोडवेज बस से बरेली पहुंचे। आरोप है कि बस अड्डे पर एक युवक ने उन्हें नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसके बाद आरोपी उनकी जेब से नकदी, मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गया।
बेहोशी की हालत में अंकुर को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 मार्च की शाम उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह पत्नी सोनम उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचीं, जहां उन्होंने घटना की जानकारी दी। सोनम का आरोप है कि पुलिस ने घटना स्थल बरेली बताकर उन्हें वापस भेज दिया, जबकि कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
Trending Videos