सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Counterfeit Notes Arriving in Rampur from Bangladesh; Bengal Gang's Modus Operandi Exposed

UP: बांग्लादेश से रामपुर पहुंच रहे नकली नोट, बंगाल गैंग का कारनामा आया सामने, करेंसी देख पुलिसकर्मी भी हैरान

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 16 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते नकली नोट रामपुर और मुरादाबाद तक पहुंचाए जा रहे हैं। पुलिस ने 75 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ टांडा निवासी वाहिद और मुरादाबाद के मो. हुसैन को गिरफ्तार किया है। अब पश्चिम बंगाल से सप्लाई करने वाले तस्कर की तलाश की जा रही है।

UP: Counterfeit Notes Arriving in Rampur from Bangladesh; Bengal Gang's Modus Operandi Exposed
नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर पुलिस ने 75 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से होते हुए यह नकली नोट पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंचते थे। वहां से तस्कर इन्हें मुरादाबाद और टांडा लाकर आरोपियों को देता था।



आरोपी वाहिद का परिवार पहले भी नकली नोट के मामलों में जेल जा चुका है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि टांडा और थाना साइबर क्राइम की संयुक्त पुलिस टीम ने 500 रुपये के 150 जाली नोट, कुल 75 हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मई की रात भगतपुर तिराहे के पास यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी वाहिद निवासी शिकारपुर थाना टांडा के पास से 41 हजार रुपये के जाली नोट और एक मोबाइल बरामद हुआ। वाहिद के खिलाफ अब तक 23 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, नकली नोट और हत्या के प्रयास के कई मामले शामिल हैं।


दूसरे आरोपी मो. हुसैन निवासी रानीनागल थाना भोजपुर, मुरादाबाद के पास से 34 हजार रुपये के जाली नोट और एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये नोट रानीनागल निवासी हनीफ से लिए गए थे, जो 40 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट देता है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी ने बताया कि वाहिद की भाभी भी नकली नोट के कारोबार में जेल जा चुकी है और हाल ही में छूटकर आई है। उसका भाई नकली नोट के मामले में कलकत्ता जेल में बंद है। वाहिद और मो. हुसैन भी पहले नकली नोट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से नकली नोट पश्चिम बंगाल पहुंचते हैं। वहां से एक युवक रामपुर और मुरादाबाद में सप्लाई करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सीडीआर से बंगाल गैंग तक पहुंचेगी पुलिस
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर बंगाल के गैंग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पेट्रोल पंप और लेनदेन में खपाए जाते थे नकली नोट
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नकली नोटों का इस्तेमाल पेट्रोल पंप, स्क्रैप की खरीद-फरोख्त और पैसों की गड्डियों में करते थे। किस्त जमा करने में भी इन नोटों का प्रयोग किया जाता था। उन्होंने बताया कि नोट इतने असली जैसे थे कि पुलिस भी पहली नजर में चकमा खा गई। नोटों की सीरीज एक जैसी होने पर मामला पकड़ में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed