फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman gets electric shock while taking out water from fridge

Rampur News: फ्रिज से पानी निकालते वक्त महिला करंट से झुलसी

Tue, 18 Aug 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman gets electric shock while taking out water from fridge
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टेहरी ख्वाजा में रविवार रात फ्रिज से पानी की बोतल निकालते समय एक महिला को करंट लग गया। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम टेहरी ख्वाजा निवासी किसान जाकिर अली ने बताया कि रविवार रात उनकी पत्नी शबाना बी खाना बनाने के बाद रसोई में रखे फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रही थीं। इसी दौरान फ्रिज का गेट बंद करते समय उन्हें अचानक तेज करंट लगा।
विज्ञापन

करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाने की सलाह दी। देर रात परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed